गढ़वा : भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में आज शहर के वार्ड नंबर 1 एवं वार्ड नंबर 13 में किसानों के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के हित में पास कराए गए तीन
विधेयकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें एमएसपी, कृषि बीमा एवं विधेयकों में वर्णित किसानों के हित एवं लाभ की जानकारी दी गई।
इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि 2022 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों की आय को दोगुना करने का जो संकल्प है उसके बारे में विस्तार से बताया गया।
उन्होंने कहा कि जो कार्य कांग्रेस शासनकाल में पिछले 70 वर्षों में नहीं किए गए किसानों के हित को अनदेखा किया गया, किसानों को ऋण के बोझ तले दबा देने का काम किया गया, कर्ज माफी के नाम पर किसानों को बरगला करके उन्हें वोट बैंक की तरह प्रयोग किया गया इन सभी चीजों पर प्रकाश डाल कर के कांग्रेसी एवं विपक्षी पार्टियों के द्वारा किसानों को जो दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है उसकी निंदा की एवं किसान भाइयों को इस बारे में आश्वस्त किया कि यह तीनों विधेयक किसानों के हित में है और बिचौलियों को खत्म करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है और यह विधेयक किसानों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण के रूप में हमेशा याद किया जाएगा एवं किसानों का संपूर्ण विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, मनोज पाठक, संतोष केसरी, संजय कश्यप, हरि ओम कश्यप, किसान मनोज महतो जी, लक्ष्मण महतो, रामचंद्र महतो, दिलीप कुशवाहा, जमुना महतो, राम बालेश्वर महतो, प्रेम दीवाना, राजबली महतो, उमेश महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।