खरौंधी : युवा कांग्रेस नेता राजेश कुमार रजक ने बादल पत्रलेख से मिलकर ग्रामीणों की रसीद कटवाने को लेकर हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने कृषि पशुपालन मंत्री बावल पत्र लेख से मांग किया कि रजिस्टर 2 ऑनलाइन नहीं होने के कारण सभी ग्रामवासी को काफी परेशानी हो रही है। आपको बताते चलें कि उन्होंने कहा कि भूस्वामी वर्ष 2016 - 2017 तक रसीद पंजी टु के आधार पर कटवा चुके हैं, परंतु ऑनलाइन रसीद कटवाने में उन्हें जो 1956 से मालगुजारी लिया जा रहा है जिसके कारण ग्रामीण किसान रसीद कटवाने में असमर्थ हैं। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि पंजी टू के आधार पर विचार करते हुए इस परेशानी को समाधान किया जाए।