कांडी : गढ़वा जिला के भवनाथपुर थाना अंतर्गत प्रखंड कांडी के हरिहरपुर ओपी को स्थाई निर्माण के लिए कांडी बीडीओ सह सीओ जोहन टुडू ने कर्मचारियों के साथ मझिगॉवा के टोला आजाद नगर में बजरंगबली सह आवासीय विद्यालय के समीप हरिहरपुर ओपी के स्थानीय भवन निर्माण के लिए भूमि की माफी की गई। इसके बाद भूमि दस्तावेज संबंधित विभागीय पदाधिकारी को भेजी गई। हरिहरपुर ओपी के स्थाई भवन के निर्माण के खबर पाते ही स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और साथ ही पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार लगभग 25 वर्ष पूर्व ही हरिहरपुर ओपी मध्य विद्यालय हरिहरपुर के परिसर के पास अस्थाई रूप से ओपी चल रही है। यहां पर भवन के अभाव में पुलिसकर्मी किसी प्रकार कैंप लगाकर एवं सीटा डाल कर रहते हैं।
कई बार स्थाई भवन निर्माण के लिए उच्च अधिकारियों ने पहल किया लेकिन जमीन एवं भूमि दाता के अभाव में आज तक स्थाई भवन नहीं बन सका। लेकिन अब भूमि मिल जाने से स्थाई भवन का निर्माण किया जाएगा एवं प्रशासनिक व्यवस्था चलाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा इससे क्षेत्र के लोग सुरक्षित महसूस करेंगे। इसके लेकर सभी ग्रामीण ने झारखंड सरकार, गढ़वा डीसी, एसपी, कांडी बीडीओ एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीण श्री कृष्णा राम, डॉक्टर अखिलेश राम, मनोज कुमार, राज कुमार चंद्रा, उमेश राम, सोबरन राम, शंभू राम, सीताराम, संजय कुमार भारती, रमेश राम, राम किशुन राम, राजन चौबे, अनमोल कुमार, हैपी चौबे, लव कुमार अरुण कुमार राहुल कुमार दीपू चौबे संजय राम अरुण कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त किया।