भंडरिया : भंडरिया में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पुजा को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा देवी मंदिर के प्रांगन में रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से करोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी को देखते हुए इस बार सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन के नियमों का पालन करतें हुए सादे समारोह व सौहार्द्र पुर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाए जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। साथ ही पिछले पूजा कमिटी के देखरेख में ही पुजा संपन्न कराने का भी निर्णय लिया गया है।
मौके पर पुजा समिति अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा उपाध्यक्ष सतीश सिन्हा, दिलीप तमौली सचिव देवानन्द कुमार चन्द्रवंशी, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार गोस्वामी, सदस्य सुमन सिन्हा, सुनिल यादव, निर्मल ठाकुर, निरंजन प्रसाद जयसवाल, ओमप्रकाश केशरी, रामजी ठाकुर, शिवनाथ प्रजापति, अरुण गोस्वामी, मुखदेवन प्रजापतिआदि उपस्थित थे।