भंडरिया : भंडरिया में लोक डाउन के 6 माह के बाद ईसाई समुदाय की चर्च प्रार्थना सभा के लिए खोल दिए जाने के बाद रविवार को प्राथना के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पिछले 6 माह से लोगों ने अपने घर में ही अकेले-अकेले आराधना कर रहे थे। जैसे ही सरकार का निर्देश आया धार्मिक स्थल खोल दिए गए हैं। इस पर लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई। लोग सुबह 7:00 बजे ही भंडरिया सीएनआई चर्च में प्रार्थना के लिए जमा हो गए।
सीएनआई चर्च भंडरिया के फादर जेम्स कुजूर ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार सोशल डिस्टेंशन का पालन करते हुए चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। लोगों में काफी उत्सुकता थी, लोग अपने घर में रहकर आराधना कर रहे थे, परंतु सब एक साथ मिलकर प्रार्थना किए जाने की सरकार के घोषणा पर लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई।
उन्होंने कहा कि रविवार को पहली बार लोगों की अप्रत्याशित भीड़ जमा हो गई। लोगों के चेहरे खिले हुए थे। चर्च खुलने की खुशी साफ झलक रही थी। सभी लोग तैयार होकर 7:00 बजे चर्च पहुंच गए। चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। और कोविड-19 से निजात दिलाने के लिए लोगों ने प्रार्थना भी की।
खजूरी चर्च के फादर खुश्दिल, कैथोलिक चर्च कंजिया के फादर रोबोट, ने विशेष प्रार्थना सभा कराई, अन्य चर्चों में भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सरकार द्वारा धार्मिक स्थल खोल दिए जाने की घोषणा के बाद चर्च को साफ सफाई कर दी गई थी।
इस मौके पर डेविड मिंज, डेविड गिद्ध, जेम्स कुजूर, लॉरेंस कुजूर, हरिदास तिर्की, प्रभु दयाल, पिटर गिद्ध, फरदनन्द टोप्पो, सुभावती कुजूर सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।