भवनाथपुर (गढ़वा) : हाई स्कूल के मैदान में रामविलास पासवान केंद्रीय मंत्री खाद आपूर्ति विभाग के मंत्री के निधन के पर शोक सभा आयोजित किया गया। इसमें 2 मिनट का मौन रखते हुए उपस्थित लोगों ने पासवान को श्रद्धांजलि दिया।
इस सभा में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव जयराम पासवान ने कहा कि पूरा देश दलित नेता के रूप में जाने जाने वाले रामविलास पासवान का निधन दलितों के लिए बहुत बड़ा छत्ती हुई है। इसकी भरपाई करना संभव नहीं है। देश ने बहुत बहुत बड़ा नेता खो दिया है। पासवान की याद हमेशा रहेगी। पिछले विधानसभा के चुनाव में रमुना रेलवे ग्राउंड के मैदान में उन्होंने कहा था, रघुकुल रीति सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई का डायलॉग हमेशा यादगार की तरह बना रहेगा और देश के दिलों में हमेशा रहेंगे भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।