whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27261812
Loading...


बड़गढ़ में बालू माफिया सक्रिय

location_on बड़गड access_time 16-Jun-20, 07:43 PM visibility 664
Share



बड़गढ़ में बालू माफिया सक्रिय
ट्रैक्टर से अवैध बालू ढोते


जितेंद्र चंद्रवंशी check_circle
संवाददाता



बड़गड़ : गढ़वा जिले के पुलिस कप्तान श्रीकांत एस खोत्रे द्वारा जिले में अवैध बालू के उत्खनन व ढुलाई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जहां एक ओर इसमें संलिप्त वाहनों की जब्ती तक की जा रही है, वहीं बड़गड़ प्रखंड में बालू माफिया निडर होकर दिन के उजाले में ही बड़गड़ के उगरा स्थित कनहर नदी के घाट से बालू का उठाव कर रहे हैं। बताया जाता है कि ट्रैक्टर के माध्यम से बालू का उठाव कर बालू माफिया द्वारा स्थानीय बाजार में ऊंचे दर पर बालू की बिक्री की जा रही है। बड़गड़ बाजार क्षेत्र में अभी बालू की बिक्री ₹1500 प्रति ट्रेक्टर की दर से की जा रही है। बालू के इस अवैध धंधे खेल में प्रशासन की मिलीभगत की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
यहां बता दें कि झारखंड सरकार द्वारा बरसात के मद्देनजर 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू घाटों से बालू के उठाव पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बावजूद बड़गड़ प्रखंड में कनहर नदी से बालू माफिया द्वारा अवैध बालू की ढुलाई का कार्य प्रतिदिन अनवरत जारी है। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू के इस कारोबार में स्थानीय जनप्रतिनिधि की संलिप्तता है। जो सरकार के निर्देशों को धता बताते हुए खुलेआम बालू की अवैध ढुलाई व बिक्री करा रहे हैं। बहरहाल, इस मामले में स्थानीय प्रशासन के साथ ही खनन विभाग चुप क्यों है? यह यक्ष प्रश्न है। इस संबंध में पुछे जानें पर भंडरिया अंचल पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी ने कहा कि अवैध बालू के उठाव के संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। कनहर नदी से बालू उठाना गलत है। जांच के उपरांत दोषी के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play