खरौंधी : खरौंधी भाजपा कार्यालय में कृषि बिल के प्रचार प्रसार हेतु पंचायत वार कमेटी बनाकर किसानों के बीच संदेश पहुंचाना एवं जागरूक करना इसके लिए कमेटी बनाई गई तथा भारतीय जनता पार्टी के सभी पंचायत से आए हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बसंत कुमार यादव ने बताया कि इस बिल के बारे मे सभी को समझाने का कोशिश करें।
साथ ही साथ केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मृत्यु पर प्रखंड अध्यक्ष संध्या कर विश्वकर्मा ने बताया कि आज हमारे देश का एक बहुमूल्य नेता आज हम सभी को छोड़ कर चले गए भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता दुख व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए 5 मिनट का मौन रखा।
मौके पर संध्या कर विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार, अरुण कुमार सिंह, बसंत कुमार यादव, उपेंद्र दास आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।