गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक निशांत चतुर्वेदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए, राज्य सरकार से दसवीं कक्षा एवं इसके ऊपर की शैक्षणिक संस्थानों को चालू करने की मांग किया है।
निशांत ने कहा कि जिस तरह से राज्य सरकार ने शराब दुकान खुलवाने में तो खुब तत्परता दिखाई लेकिन शैक्षणिक संस्थानों को चालू करने पर सरकार अभी तक चीर नीद्रा में पड़ी है, जिससे राज्य के समस्त छात्रों का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है। उन्होंने सरकार से उचित नियमों एवं शर्तों के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों को चालू करने का आदेश देने की मांग किया है।