बंशीधर नगर : झारखण्ड भाजपा के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सह पूर्वमंत्री रामचंद्र केशरी के चेचरिया स्थित आवास पर शनिवार को भारत सरकार के मंत्री सह लोजपा के केंद्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा को संबोधित करते हुए पूर्वमंत्री रामचंद्र केशरी ने कहा कि वे मेरे परम् मित्र थे। स्व0 पासवान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 1969 में जब राम विलास पासवान बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए थे, उस समय गढ़वा जिला भीषण अकाल की चपेट में था। अकाल के सवाल पर गढ़वा में प्रदर्शन करना था, इसकी सूचना जब उन्हें दिया वे गढ़वा आकर प्रदर्शन में भाग लिए साथ मे स्व0 पूरनचंद जी भी थे। गढ़वा एसडीओ द्वारा 108 क्विंटल गेहूं का वितरण कराया गया था।
इस तरह वे कई बार गढ़वा व नगर उंटारी कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके निधन से देश की राजनीति की अपूर्णीयक्षति क्षति हुई है। देश ने एक योग्य व कर्मठ नेता खो दिया है।
शोक सभा को ओमप्रकाश गुप्ता, अशोक सेठ, मथुरा पासवान, अब्बास अंसारी, रामेश्वर राम, शहरी मण्डल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने भी संबोधित किया। अंत में उपस्थित सदस्यों ने आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। शोकसभा में जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, अश्विनी प्रसाद, बूच्चू प्रसाद,मुन्ना प्रसाद गुप्ता, सलीम अंसारी, अभय कुमार सोनी, सुजीत अग्रवाल, सोबराती खां, जियाहूल हक, हीरा प्रसाद, मो0 नई म अंसारी, संतोष कुमार, अनिरूद्ध पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। शोकसभा का संचालन सेवानिवृत शिक्षक सीताराम जायसवाल ने किया।