बंशीधर नगर : प्रखंड के जमुआ ग्राम में अम्बेडकर नवयुवक क्लब के तत्वावधान में भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर आधारित सीरियल ग्रामीणों को दिखाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ युवा समाजसेवी रवि प्रकाश बबलू एवं अंबेडकर नवयुवक क्लब के अध्यक्ष जय मंगल कुमार ने संयुक्त रूप से बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व फीता काटकर किया। इस अवसर पर रवि प्रकाश बबलू ने उपस्थित ग्रामीणों से बाबा भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने की अपील किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पिछड़े और दलित समाज को एक धागे में पिरोने का काम किया है। इनके कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भीमराव अंबेडकर को हम लोग भगवान की तरह पूजते हैं।
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर आधारित वीडियो सीरियल का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, इसके लिए हम अंबेडकर नवयुवक क्लब के सदस्यों को धन्यवाद देते हैं।
मौके पर कोषाध्यक्ष छोटू कुमार, दिलीप कुमार, आशीष कुमार, उत्तम कुमार, मनुराज कुमार, शशि कुमार, श्याम लाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।