गढ़वा : डंडई थाना के मोतीलाल साह आज एसपी से शिकायत करने परिवार के साथ समाहरणालय पहुंचे जहां पर उन्होंने बताया कि पिछले छह अक्टूबर को डंडई के सहायक अवर निरीक्षक शिवशंकर पासवान उसके गांव में पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा उसके जमीन पर जबरन बबलू साह एवं मनजीत साह को उनके परिवार के साथ मारपीट करते हुए कब्जा दिलवा दिया, साथ ही उन्हें पकड़ कर थाना ले गए। जहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। मोतीलाल साहू ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में गढ़वा एसडीओ को आवेदन दिया था जिसके आलोक में गढ़वा एसडीओ ने अंचल पदाधिकारी डंडई को आवेदन पत्र का जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।