केतार : केतार थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में शुक्रवार की शाम नाबालिक लड़की से छेडछाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम लगभग आठ बजे लड़की की मां खाना बना रही थी। जबकि नाबालिक लड़की अपने घर में सोई हुई थी। उसी समय ताली गांव के युवक भरदुल साह ने घर में घुस कर लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने गला दबोचने का प्रयास किया। नाबालिक लड़की ने हल्ला कर बचने का प्रयास किया।
मौके पर नाबालिक लड़की की बहन ने पहुंचकर मां के साथ बचाने का भरपुर प्रयास किया। जबकि लड़की की मां ने अपनी बेटी को बचाने के लिए मारपीट करते हुए उक्त युवक को खदेड़ा।
जबकि किसी तरह जान बचाकर युवक अपने साथ लाये मोटर साइकिल को छोड़ कर भागने में सफल रहा।
लड़की के परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी थाने को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने ले आई है।