भवनाथपुर (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के मकरी गांव के विक्षिप्त 40 वर्षीय युवक दीनानाथ साह पिछले चार दिनों से घर से लापता है। युवक की वृद्ध मां समुद्री कुंअर भवनाथपुर थाना में बेटे के गुम होने की सनहा दर्ज कराने के लिये आवेदन दी है।
उसने बताया कि उसका एकलौता बेटा मंगलवार की सुबह से ही लापता है। वह बहुत खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई अता- पता नहीं चला। उसने बताया कि उसका बेटा दीनानाथ मानसिक विक्षिप्त है। पति के मरने के बाद जीने का इकलौता सहारा उसका लड़का है। किसी अनहोनी के डर से वृद्ध महिला काफी परेशान है ।