गढ़वा : राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा थाना इलाके में मंदिर के पुजारी बाबूलाल को जिंदा जलाने की घटना का समाजसेवी अभिषेक तिवारी ने तीव्र निंदा की है, साथ ही उन्होंने सरकार से मांग किया है कि आरोपियों पर धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर जिम्मेदार पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर कार्यवाही कर पीड़ित के परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी व 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए साथ ही सुरक्षा दिया जाए। यदि सरकार द्वारा इन मांगों को समय पर नहीं माना गया तो समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।