गढ़वा : लियो अलका मोदनवाल के जन्मदिन के अवसर लियो क्लब ऑफ ज्ञान गंगा के ओर से फूड फॉर हंगर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रंका मोड स्थित संकटमोचन मंदिर के पास 50 गरीब तथा जरूरतमंद लोगों के बीच बिस्किट, ब्रेड एवम् फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कॉरोना संबंधित सभी निर्देशों को फॉलो किया गया।

कार्यक्रम में लियो डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष लियो अनूप ठाकुर सहित, लियो क्लब ऑफ गढ़वा ज्ञान गंगा की अध्यक्षा लियो शिप्रा रानी, सचिव लियो प्रिया केशरी, उपाध्यक्ष लियो गौरव केशरी सहित क्लब के सदस्य लियो अलका, लियो शिवम् सोनी, लियो आदर्श केशरी, लियो सोनल केशरी, लियो उमंग पीयूष, लियो अनुपमा कुमारी, कुमारी रुचि आदि उपस्थित थे।