लेस्लीगंज (पलामू) : लेस्लीगंज थानाक्षेत्र के दारुडीह-डबरा गांव के बीच एक फाइनेंस कर्मचारी को अज्ञात अपराधियों ने लूट लिया।मिली जानकारी के मुताबिक एलएनटी माइक्रो फाइनेंस के कर्मचारी मनोज कुमार शर्मा पिता हरि शर्मा, निवासी पतिहारी, थाना बिशुनपुरा, जिला गढ़वा हर सप्ताह की भांति कल भी लेस्लीगंज थाना के विभिन्न गांवों से पैसा कलेक्ट कर शाम 3.15 बजे दीदरी डबरा होते हुए मेदिनीनगर लौट रहा था। इसी बीच 3-4 अपराधी काले रंग के मोटरसाइकिल से दीदरी नहर के पास ओवरटेक कर रोका और कलेक्शन के 3700 रु, बायोमेट्रिक मशीन और चार्जर लूट कर भाग गए।लेस्लीगंज पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की खोजबीन कर रही है।