whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27545382
Loading...


नाले में फंसा है युवक का शव, निकालने में जुटे ग्रामीण

location_on गढ़वा access_time 10-Oct-20, 02:47 PM visibility 666
Share



नाले में फंसा है युवक का शव, निकालने में जुटे ग्रामीण


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिले के अचला नावाडीह गांव में एक युवक का शव 18 घंटे से आहर के नाला में फंसा हुआ है। ग्रामीणों ने निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। इसके बाद हाइड्रा मशीन मंगाई गई रात के अंधेरे में मशीन से युवक को बाहर खींचने का प्रयास किया गया। इस दौरान युवक का एक हाथ उसके शरीर से अलग हो गया। इसके बाद पुलिस ने रात के अंधेरे में बॉडी को बाहर निकालने का काम रोक दिया। गढ़वा के अचला नावाडीह गांव के उमेश भुइयां नाम का एक युवक धान पटवन के लिए आहार में पानी खोलने गया था। इस दौरान वह पानी के तेज बहाव के चपेट में आ गया और आहार से बाहर निकलने वाले पानी के नाला में फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के बाद ग्रामीणों ने उसके शव को बाहर निकलने का पूरा प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को निकालने के लिए रात में ही हाइड्रा मशीन मंगवाया और उसके शव को निकलने का प्रयास किया। इस दौरान उसके शरीर का अंग अलग हो जा रहा था, लेकिन बॉडी बाहर नहीं निकल पा रही थी। रात होने के वजह से पुलिस भी वहां से वापस लौट गई, लेकिन ग्रामीणों ने आहर के मजबूत बांध को काटने का काम रात में ही शुरू कर दिया। हालांकि, आहर का पानी बह जाने से 480 एकड़ में लगे धान के फसल को नुकसान हो सकता है। सुबह फिर से युवक के शव को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया है, लेकिन शव को बाहर नहीं निकला जा सका है। मृतक के पिता भोला भुइयां ने कहा कि उसके बेटे को किसी ने पानी खोलेने के लिए कहा था। पानी खोलने के बाद वह आहार से बाहर आ रहा था, लेकिन पानी खोलवाने वाले व्यक्ति ने उसे और पानी खोलने को कहा।
दूसरी बार पानी खोलने गए उमेश तेज बहाव में आकर नाला में जाकर फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play