गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के लखना गांव में बच्चों के झगड़ा में बीच-बचाव करने गई एक अधेड़ महिला को लोगों द्वारा लाठी डंडे से पिट-पिट कर हत्या कर कर देने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने एक विशेष समुदाय के युवकों को पीट-पीट कर मार डालने का आरोप लगाया है।
मारपीट की इस घटना में लखना गांव के सुन्दरकली कुंवर की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि छोटे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था उसी दौरान गोल्डेन खान, इजाज खान, आशिक खान, मुस्तका खान मारपीट करने लगे यह देख बीच-बचाव करने गई, सुन्दरकली कुंवर को मारपीट कर हत्या कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
इस घटना से गांव की स्थिति तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस वहाँ कैम्प कर रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह सहने लायक घटना नहीं है। एक बुजुर्ग महिला को विशेष समुदाय के लोग पिट-पिट कर हत्या कर देते हैं। इससे पहले भी इस गांव में इस तरह की कई घटना घट चुकी है, जिसमें छेड़खानी का मामला भी है। पुलिस इस मामले में जल्द कार्रवाई करे नहीं तो हमलोग आंदोलन करेंगे।
वहीं परिजनों ने रो-रो कर अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि यह लगातर हमलोगों के साथ अन्याय हो रहा है। हमलोग डर के मारे कुछ नहीं कह पा रहे है।
वहीं पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी है जिसमें एक वृद्ध महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई है। हमलोग छानबीन कर रहे हैं जल्द कार्रवाई की जाएगी।