भंडरिया : भंडरिया स्थानीय इन्दिरा गाँधी चौक के समीप भाजपा कार्यालय में गढवा भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को रामविलास पासवान की निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उनके तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि आज देश ने एक महान नेता खो दिया देश के लिए यह अपूरणीय क्षति है, जिसका भरपाई करना अब आसान नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि करीब आधी सदी के लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने अभी तक ग्यारह चुनाव लड़े जिसमें 9 चुनाव में उनकी जीत हुई। पासवान जी के पास छः प्रधानमंत्रीयों के साथ सरकार में मंत्री बने रहने का रिकार्ड है।
पासवान जी ने वर्ष 1977के लोक सभा चुनाव में हाजीपुर सीट से जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए चार लाख से ज्यादा वोटों से विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। इसके बाद लगातार वर्ष 2014 तक आठ बार लोक सभा चुनाव में जीत हासिल की। वर्तमान में वे राज्य सभा के सदस्य तथा नरेन्द्र मोदी के सरकार में मंत्री थे। पासवान जी ने वर्ष 2000 में भंडरिया जैसे सुदुरवर्ती क्षेत्र को दुर संचार विभाग से जोड़ने का काम किया।
मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि बिरझु सिंह, ठाकुर प्रसाद महतो, रुपनिरंजन सिन्हा, विनय जयसवाल, निरंजन जयसवाल, दिलीप तमौली, अरविंद मुण्डा, सुखलाल सिंह, बजरंग यादव सहित आदि उपस्थित थे।