whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27545445
Loading...


शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा कमिटी को मिला सरकार के गाइडलाइन के अनुसार त्यौहार मनाने का निर्देश

location_on गढ़वा। बंशीधर नगर। खरौंधी। बिशुनपुरा। मेराल। हरिहरपुर access_time 09-Oct-20, 07:49 PM visibility 666
Share



शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा कमिटी को मिला सरकार के गाइडलाइन के अनुसार त्यौहार मनाने का निर्देश


नूतन टीवी check_circle
टीम



गढ़वा। बंशीधर नगर। खरौंधी। बिशुनपुरा। मेराल। हरिहरपुर गढ़वा : सदर एसडीओ जियाउल अंसारी के अध्यक्षता में थाना में शांति समिति का बैठक का आयोजन किया गया। सरकार के द्वारा गाइड लाइन के अनुसार दुर्गा पूजा मनाने को लेकर सभी पूजा कमेटी को निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में धारा 144 लागू है। किसी भी क्षेत्र में 5 से अधिक व्यक्ति एक साथ नहीं रहेंगे। संयुक्त तोरण द्वार और पंडाल का निर्माण नहीं करना है। मूर्ति 4 फीट से कम ही रहेगा। पूजा स्थल पर केवल 7 लोग ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वा मंडल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए टीम का गठन किया जाएगा। इधर उधर कोई भी असामाजिक तत्व ना फटके, इसके लिए पूजा कमेटी के सदस्य भी खुद से निगरानी रखेंगे तथा तत्काल इसकी सूचना थाना को देंगे।
मौके पर गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी, गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा, गढ़वा अंचलाधिकारी जेके मिश्रा, गढ़वा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह, गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी, वरिष्ठ भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, जेएमएम के वरिष्ठ नेता डॉक्टर यासीन अंसारी, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू, कोरवाडीह पंचायत के मुखिया शरीफ अंसारी, कल्याणपुर पंचायत के मुखिया विनोद चंद्रवंशी, रंका बलिया पंचायत के मुखिया देवराज उपाध्याय, मध्या पंचायत के मुखिया बिंदु देवी बिरबंधा पंचायत के मुखिया अलिजामा अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। श्री बंशीधर नगर : दुर्गापूजा को लेकर थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्द्धन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्द्धन कुमार ने कहा कि इस वर्ष झारखंड सरकार के गाइडलाइन के अनुरूप दुर्गा पूजा का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भक्तों द्वारा दुर्गा पूजा का त्यौहार छोटे पंडाल, मंडप में पारंपरिक रूप से जनता की सहभागिता के बिना घर में मनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कोई थीम पर आधारित नहीं होगा। दुर्गा पूजा पंडाल क्षेत्र के आस पास तोरण द्वार का निर्माण की अनुमति नहीं होगी। किसी प्रकार का प्रकाश व सजावट नहीं करना है। मां दुर्गा की प्रतिमा 4 फीट से कम होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली का उपयोग वर्जित है, दुर्गा पूजा के अवसर पर किसी भी तरह का मेला का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल के पूरे क्षेत्र में खाने पीने के सामान का स्टाल, ठेला नहीं लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों, पुजारियों एवं पंडाल के सदस्य कर्मचारियों की एक समय में 7 से अधिक संख्या की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस नहीं निकलेगा। विसर्जन हेतु जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर ही मूर्ति विसर्जन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल क्षेत्र में संगीत का कोई मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। रावण पुतला दहन कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी। सार्वजनिक स्थलों पर स्वयं प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दो गज की दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा।
उन्होंने कहा कि पूजा मंडप में उपस्थित होने वाले लोगों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन के संबंध में केंद्र, राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्गत निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब बनाने की सूचना मिलती है तो उसकी सूचना थाना प्रभारी को दें, शीघ्र कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने शांति पूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण पूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा समारोह आयोजित करने की अपील किया। बैठक में पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का, नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, मुक्तेश्वर पांडेय, लाला पासवान, डॉ सिद्धनाथ प्रसाद, मुखिया उषा देवी, मुखिया पंकज प्रताप देव, पूर्व मुखिया अजय कुमार, अमर नाथ पांडेय, गोपाल चंद्रवंशी, पूर्व सदर तस्लीम खान, फिरोज खान, समाजसेवी हजारी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
खरौंधी : खरौंधी थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति का बैठक किया गया। अध्यक्षता कर रहे एसडीओ जयवर्धन कुमार ने दुर्गा पूजा को लेकर दिशा निर्देश देते हुए बताया कि इस करोना महामारी से आज पूरा विश्व परेशान है। हम सबको प्रत्येक साल के भांति इस साल रावण का पुतला दहन नहीं करना होगा। पूजा पंडाल तथा मूर्ति को भव्य तरीके से नहीं बनाना होगा। पूजा पंडाल में सात से अधिक व्यक्ति को नहीं बैठना है। मां दुर्गा का पूजा -अर्चना करते समय मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करना है ताकि कोरोना महामारी से बचा जा सके। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र छोटन उराँव ने बताया कि जिस तरह से मुस्लिम भाई लोग अपना पर्व करोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का प्रयोग करते हुए किए उसी तरह हम सभी लोग करोना महामारी को देखते हुए मां दुर्गा का पूजन सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का प्रयोग करते हुए करेंगे साथ ही साथ उन्होंने बताया कि मां दुर्गा का विसर्जन बिना बाजे गाजे के साथ किया जाएगा, जिससे कि कोरोना महामारी से बचा जा सके।
इसमें किसी तरह का कोई लापरवाही नहीं होना चाहिए नहीं तो हम सभी पर करोना का असर पड़ सकता है। मौके पर बीडीओ महेंद्र छोटन उराँव, रामजी महतो, गोरखनाथ चौधरी, धर्मराज पासवान, सी आई बासुदेव राय, बृज बिहारी द्विवेदी, उपेंद्र कुमार दास, उपेंद्र कुमार भारती, मुखिया शिव कुमार प्रसाद यादव, मुखिया गुलाब चंद मेहता, रामनाथ बैठा, बुधनाथ प्रसाद गुप्ता, शंभू प्रसाद दुबे, रामप्रीत गुप्ता, पी एसआई सदानंद कुमार, सुमन कुमार मेहता, राजेश कुमार रजक, जितेंद्र कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार पासवान, अजय कुमार मेहता, संध्याकर विश्वकर्मा, देवदत प्रसाद गुप्ता, राजकेश्वर यादव, हिफाजत अंसारी तथा अन्य मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे। बिशुनपुरा : थाना परिसर में शुक्रवार को बीडीओ हुलास महतो की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बीडीओ ने प्रखंड मे दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक एवं भाईचारा वातावरण के साथ मनाए की अपील की। साथ ही कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए दुर्गा पूजा मनाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के निर्देशानुसार पूजा पंडाल में किसी तरह की कोई पंडाल या किसी तरह का तोरण द्वार या स्वागत गेट नहीं बनाया जाना है। सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन व पूजा समिति के द्वारा किसी प्रकार का खाद्य सामग्री का वितरण नहीं किए जाने का निर्देश दिया। पूजा पंडाल के अंदर पंडित सहित एक समय में सात व्यक्तियों से अधिक का प्रवेश निषेध रहेगा। किसी तरह का मेला का आयोजन नहीं किया जाना है।
मौके पर थाना प्रभारी चुनवा उरांव, राधेश्याम पांडेय, नारायण शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, सुनील गुप्ता, इंद्रजीत ठाकुर, धनंजय पांडेय, कुंदन चौरसिया, असगर अंसारी, ज्वाला प्रसाद, यासीन अंसारी, श्यामसुंदर चंद्रवंशी, सचिन गुप्ता, सहित सभी पूजा कमिटी के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मेराल : मेराल थाना में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य पदाधिकारी के रूप में बीडीओ गौतम कुमार अंचला अधिकारी यशवंत नायक उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा पंडाल में सादगी के साथ कार्यक्रम का आयोजन करना है।
जिसके लिए सभी को 30 प्रकार के कानूनी बंधन को पालन करने की जानकारी दी गई। इसी तरह पूजा के दरम्यान शराबी मनचले एवं असामाजिक तत्व को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पूजा कमेटी एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि वैसे असामाजिक लोगों पर नजर रखते हुए इसकी जानकारी थाना को यथाशीघ्र सौ समय उपलब्ध करायेंगे। जिस पर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डेकोरेशन का उपयोग करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही मास्क, गमछा एवं साड़ी की पल्लू लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करते हुए 7 लोगों से अधिक भीड़ जमा नहीं होने की की नसीहत दिया गया है। पूजा में शांति एवं सौहार्द बहाली कायम रखने के लिए थाना प्रभारी, बीडीओ सीओ का नंबर जारी किया गया है, जिसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराया जा सके।
इसके लिए मेराल थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर 7352 63 27 18, वीडियो का मोबाइल नंबर 620 31 07785 सीओ का मोबाइल नंबर 9523 16 1063 जारी किया गया है। कार्यक्रम का संचालन करीब अंसारी तथा धन्यवाद ज्ञापन हरेंद्र कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर एसआई जाहिद अंसारी, मुखिया महबूब अंसारी, विजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विजय प्रसाद गुप्ता, शिव कुमार चौधरी, झामुमो नेता कामेश्वर सिंह, विनय ठाकुर, सुधीर बैठा, कलाम खान, नेपाल विश्वकर्मा, कुर्बानी अंसारी, लतीफ अंसारी, सगुनी यादव, लालजी रवि, नसीम अंसारी, संतु राम, वीरेंद्र ठाकुर, भाजपा नेता उदय मेहता, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, श्रीकांत पांडेय, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, धर्मराज दुबे, बाल्मीकि चौबे, रामसागर महतो, श्याम लाल पासवान सहित काफी संख्या में थाना क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।
हरिहरपुर : गढ़वा जिला अंतर्गत कांडी प्रखंड पंचायत हरिहरपुर ओपी प्रभारी शौकत खान की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के अवसर पर कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा निर्गत गाइडलाइंस का पालन करना होगा। जिसमें तीनों पंचायत हरिहरपुर, मझिगवां, और डुमरसोता के लोग सभी ग्राम के दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष, सचिव, और कोषाध्यक्ष को बुलाया गया और साथ में बताया गया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर निम्नाकिंत दिशा निर्देश का अनुपालन करना आवश्यक है। 1) पूजा पंडाल मे उपस्थित होने वाले लोगो को कोविड -19 के प्रोटोकॉल यथा सामाजिक दूरी मास्क का उपयोग स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन के संबंध मे केंद्र राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्गत निर्देश का पालन करना आवश्यक होगा ।
2) सार्वजनिक स्थलो पर स्वयं प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 2 गज या 6 फीट की दूरी बनाए रखना अनिवार्य है । 3) पूजा पंडाल के इनॉग्रेशन हेतु जन समारोह या कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नही है । 4) दुर्गा पूजा के अवसर पर किसी भी तरह का मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा । 5) प्रतेक व्यक्ति उपासना स्थलो मे दो व्यक्ति के बिच की न्यूनतम दूरी 6 फीट होना अनिवार्य होगा तथा व्यक्तियो की अधिकतम 50 तक की अनुमति है । 6) समूह सामुदायिक गायन की अनुमति नहीं है । 7) भौतिक रूप से अर्पण भोग प्रसाद की अनुमति नही होगी । 8) मुर्तियों /पवित्र पुस्तको /घंटियो की छूने की अनुमति नही होगी । 9) धार्मिक स्थल पर बैठने के लिए 6 फीट की गोल घेरे बनाकर बैठना होगा । 10) अत्यधिक भीड़ की स्थिति में प्रशासन द्वारा भक्तो को नियंत्रण करने हेतू प्रवेश पास जारी किया जाएगा।
कोई भी व्यक्ति दिशा निर्देश का उल्लंघन करता है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 के प्रावधानो एवं भारतीय दंड संहिता 1860 के सेक्शन 188 के तहत दण्डित होगे ।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play