मेराल : बामसेफ डीएसफोर एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशी राम की 14 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मेराल थाना क्षेत्र के संगवरिया पंचायत की मुखिया सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता देवी के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष संजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के निवर्तमान एमएलसी रामचंद्र त्यागी के अलावे जिले तथा अन्य प्रखंडों से आए हुए लोगों ने कांशी राम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
लोगों को संबोधित करते हुए राम चंद्र त्यागी ने कहा कि कांशी राम ने पूरे देश में दलित, शोषित एवं बहुजन समाज के लोगों के बीच राजनीतिक सत्ता का जहां चस्का पैदा किया वहीं उन्होंने हक एवं अधिकार के लिए मुखर होने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
साथ ही लोगों को उन्होंने वोट का महत्व को समझाया तथा दलित एवं शोषित समाज के बीच राजनीतिक चेतना पैदा की।
मौके पर उपस्थित सुनीता देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुदेश्वर राम, ललित राम, प्रमोद कुमार, दिनेश राम, रामकेश राम, ज्ञानी राम, रामाशीष राम, संजय राम, श्री राम रवि, छोटेलाल राम, बैजू सिंह, कुंदन कुमार चंद्रवंशी, हरदोल राम, हरिओम इत्यादि लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।