बड़गड़ (गढ़वा) : बड़गड़ भाजपा मंडल इकाई द्वारा शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। स्थानीय भाजपा कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन कर भाजपाईयों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतक की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बजरंग गुप्ता ने कहा कि लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान का निधन राजनिती के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। देश के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर उपरोक्त लोगों के अलावे अशोक केशरी, सुभाष गुप्ता, रमेश गुप्ता, सुरेश केशरी, रंजन सोनी, आनंद सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।