बंशीधर नगर (गढ़वा) : मां नगीना शाही महिला इंटर महाविद्यालय में पंजीयन और परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्या सविता कुमारी उर्फ लवली आनंद ने बताया कि छात्राओं को पंजीयन और परीक्षा प्रपत्र भरने के लिए 7 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया गया है।