डंडई : डंडई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चालिसंवा के शुभ अवसर पर सोनेहारा में मुस्लिम समुदाय के द्वारा जुलूस निकालकर सोनेहारा मुख्य बाजार में अनेक प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अंसारी ने बताया कि यह कार्यक्रम मुहर्रम पर्व के पूरे 40 दिन हो चुका है, जो यह चालीसवां का कार्यक्रम हसन हुसैन के यादगारों में प्रत्येक वर्ष यह पर्व मनाया जाता है। जो हम सभी हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के लोग मिलजुल कर इस पर्व को मनाते हैं। जिससे हम लोग में भाईचारा का प्रेम बना रहता है।
इस मौके पर खुर्शीद आलम, नन्हु अंसारी, फुजैल अंसारी, हसीब अंसारी आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।