श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के हलीवन्ता कला ग्राम में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में मानिकचन्द गुप्ता की पत्नी शकुंतला देवी व पुत्र धीरज कुमार घायल हो गये।घायलो का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। घायल शकुंतला देवी ने थाना में मारपीट करने वालों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।