खरौंधी : खरौंधी कोन मुख्य पथ के बजरमरवा में पिकअप एवं मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए।
घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 एंबुलेंस को बुलाकर बेहतर इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर भेजा गया। घटना की जानकारी पाकर थाना प्रभारी पीएसआई सदानंद कुमार ने स्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर भेजवाया। सदानंद कुमार ने बताया कि पिकअप उत्तर प्रदेश के कोन से आ रही थी एवं मोटरसाइकिल केतार प्रखंड से कोन जा रही थी इसी बीच बजरमरवा गांव में टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए।
पिकअप एवं मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाना लाया गया एवं ग्रामीण से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जा रही है।