मेराल : मेराल प्रखंड सभागार में सब की योजना सबका विकास कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना 2020 -21 पंचायत सहजकर्ता दल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में सहजकर्ता दल को नियोजन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराया गया। जिसमें 2 सक्रिय स्वयं सहायता समूह के सदस्य, 2, वार्ड सदस्य, एक मनरेगा मेठ रहेंगे। जो 15 वें वित्त आयोग की राशि अंतर्गत योजनाएं लेंगे।
साथ ही स्वयं सहायता समूह से प्रत्येक समूह से 2 सदस्य, प्रत्येक गांव से 2 सदस्य चयनित किए जाएंगे। उक्त 2 सदस्य राजस्व गांव में चर्चा कर सभी समूह की योजनाओं को तैयार करेंगे। सभी समूह के नियोजन का समेकन राजस्व ग्राम स्तर पर किया जाएगा।
साथ ही समूहों की योजनाएं ग्राम पंचायत सहज कर्ता दल द्वारा नियोजन प्रक्रिया में भी समेकित किया जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत कार्यकारणी द्वारा अनुमोदित सभी राजस्व ग्रामों की योजनाओं का समेकन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा।

प्रशिक्षण में पंचायती राज के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रेशमी लकड़ा, बीपीएम पिंकी सिंह, बीपीओ मनरेगा फिरोज अंसारी के अलावे सहजकर्ता दल के सदस्य एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे।