रेहला : विश्रामपुर प्रखंड में आज दूसरा दिन कोविड 19 से बचाव के लिये आर्सेनिक एल्बम 30 का वितरण भाजपा नेता डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी के द्वारा किया गया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि यह दवा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। ये दवा नास्ता से आधा घंटा पहले 5 गोली और छोटे बच्चों को 3 गोली, तीन दिन, लेनी है। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि मैं चाहता हूँ कि विश्रामपुर विधानसभा के सभी जनता स्वस्थ रहें।

मौके पर अमरेश तिवारी, उपेन्द्र तिवारी, विधायक जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, विश्रामपुर प्रखंड के प्रमुख संतोष चौबे, धीरन तिवारी, रमाकांत तिवारी, नंदेव यादव, भंडार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप पासवान, सुनिल चौधरी, पारिख चंद्रवंशी, केतात पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश आदि मौजूद थे।