कांडी : कांडी एसबीआई के शाखा प्रबंधक रंजन कुमार सिंह के द्वारा कांडी हाई स्कूल के सामने मेसर्स शिव किशोर इंडेन ग्रामीण वितरक गैस का उद्घाटन किया गया।
मौके पर गैस एजेंसी के मालिक में कहा कि कंपनी जो रेट निर्धारित करेगी, उसी रेट पर ग्रामीणों को गैस उपलब्ध कराएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि 5 किलोमीटर तक होम डिलीवरी का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
मौके पर एसबीआई के शाखा प्रबंधक रंजन सिंह, विजय पांडेय, श्रवण कुमार, उपेंद्र दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।