लेस्लीगंज (पलामू) : थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंदरी चेक नाका के आगे जामुंडीह रोड में लेस्लीगंज व्यवसायी के साथ लूटपाट की घटना हुई है। लेस्लीगंज के व्यवसायी आशीष कुमार गुप्ता का रेड मी का एक मोबाइल और ₹10000 लुटेरों के हाथ लग। घटना मंगलवार की शाम 6:00 बजे की है।
आशीष कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि वह जामुनडी गांव में सामान पहुंचा कर टेंपो से लौट रहा था, इसी क्रम में जामुनडी और कुंदरी के बीच 5 लोग सड़क पर निकले जो हथियारों से लैस थे और टेंपो को रोक दिया। इसके बाद उसके पास मौजूद मोबाइल और 10,000 नगद लूट कर उसे वहां से भागने को कहा इसके बाद वह टेंपो लेकर आ गया।इस मामले में थाना प्रभारी वीरेंन मींज ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल किया है।