कांडी : कांडी थाना छेत्र के अन्तर्गत शिवपुर के रहने वाले शैलेष कुमार बैठा (उम्र 22) ने नाबालिक लड़की के साथ अपने घर शिवपुर में दुष्कर्म किया। इसकी सूचना मिलते ही कांडी पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर के उसको कांडी थाना लाया गया।
बताते चलें की लड़की नाबालिग है। आरोपी के बयान के अनुसार लड़की लड़के पे झूठा आरोप लगा रही है। लड़के ने बताया कि लड़की के भाई के साथ 5 महीने पहले मेरा झगड़ा हुआ था। उसके बाद लड़की का भाई मुझ पर झूठा आरोप लगा रहा है। इधर लड़की ने बताई की लड़का 2 महीने पहले मेरे साथ संबंध बना चुका है। कांडी थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया की पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा जा रहा है।
उसके बाद उसको कोर्ट में पेश किया जाएगा।