खरौंधी : खरौंधी पंचायत के झुरी बांध गांव में 19 महिला समूहों को मिलाकर एक महिला समूह महाआजीविका ग्राम महिला समूह का गठन किया गया।
इस महिला समूह के ऑफिस के उदघाटन के मौके पर उपप्रमुख संघ के अध्यक्ष गोरख नाथ चौधरी, बीपीएम तेजू सिंह और समूह के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव के साथ ही साथ समूह के सदस्य मौजूद थे। अध्यक्ष गोरख नाथ चौधरी ने बताया कि समूह के लिए संस्था है जो गरीब और असहाय लोगों के लिए समूह में जुड़ना अति आवश्यक है। क्योंकि गरीब असहाय लोग के लिए इस समहू से बहुत फायदा होता है। छोटा मोटा कोई भी काम पैसा नहीं रहने पर इस समूह से पैसा निकाल कर कर सकते है। एक समूह में 12 से 15 महिलाओं का होना अति आवश्यक होता है। इस समूह से पैसा निकाल कर लोग आज क्या से क्या हो गए।
महिलाओं को इस समुह के माध्यम से जागरूक करना है। विकास का काम आपके गाँव तक नहीं पहुँच पाता है। समूह के माध्यम से आपके गाँव तक पहुँचेगा। समूह में बहुत सारे विकास योजना आती है। समहू के माध्यम से महिला आत्मनिर्भर बन सकती है। सिलाई, डेयरी जैसे छोटा रोजगार कर सकती है।
मौके पर डीपीएम तेजू सिंह, गोरखनाथ चौधरी, राजन पटेल, सुनीता देवी, लव कुश कुमार, मनोज राम सहित समूह की महिलाएं उपस्थित थी।