गढ़वा : गरीबों का आवाज उठाने वाले दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार प्रियरंजन सिंहा की पत्नी व गढ़वा बिंदास न्यूज के निदेशक पत्रकार आशुतोष रंजन की मां उषा रानी सिन्हा का निधन बुधवार की सुबह करीब नौ बजे रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गई।

वे 66 वर्ष की थीं और कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। आज शाम में उनका पार्थिव शरीर गढ़वा स्थित आवास पहुंचेगा, परिजनों के अनुसार उनका दाह-संस्कार पैतृक गांव कांडी में गुरुवार को किया जायेगा। वे अपने पीछे पत्रकार पति, एक पुत्र व दो पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

उनके निधन की खबर मिलते ही गढ़वा के मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई, सभी ने मृत आत्मा की शांति तथा परिजनों को सहनशक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है।
गढ़वा जिला प्रेस क्लब परिवार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।