गढ़वा : अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी मोर्चा के नेता अशोक विहार, जोबरईया निवासी धर्मराज राम ने छांगुर राम के घर के पास निर्मित सरकारी पीसीसी सड़क के किनारे निर्मित नाली का अतिक्रमण का आरोप लगाया है। उन्होंने यह कहा है की उस पूरी सड़क में पहले नाली द्वारा बरसात का पानी आसानी से निकल जाता था किंतु वर्तमान में अनेक लोगों के द्वारा सरकारी नाली का अतिक्रमण करते हुए उस पर दीवार बना दिया गया जिससे पानी का निकास बंद हो गया। जलजमाव के कारण उन्होंने गंभीर बीमारी फैलने की आशंका व्यक्त की है। साथ ही इस समस्या के समाधान के लिए सक्षम पदाधिकारियों को आवेदन भी दिया है।