भवनाथपुर : केतार थाना क्षेत्र के परती निवासी पुटुन सिंह चेरो के 21 वर्षीय पुत्र विक्रम चेरो की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवनाथपुर से इलाज के लिये गढ़वा जाने के क्रम में तुलसीदामर घाटी में मौत हो गयी। वह जॉन्डिस पीड़ित था। परिजन गांव में ही इलाज करा रहे थे। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को लाया गया, जहां पर तैनात डॉक्टर ने स्थिति खराब देखकर तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल के लिए रेफर किया। लेकिन एंबुलेंस से गढ़वा जाने के क्रम में भवनाथपुर से दस किमी दूरी पर ही उसकी मौत हो गई।