रमना : थाना क्षेत्र के रमना पंचायत स्थित मूर्तिटोला निवासी सरयू प्रजापति के 35 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र प्रजापति की संदेहास्पद मौत उत्तर प्रदेश के जोगीडीह मे सोमवार के रात्रि संदेहास्पद स्थिति में हो गई।
सत्येंद्र प्रजापति जोगिडीह गांव में जेसीबी मशीन चलाने का कार्य करता था। मंगलवार अहले सुबह मृतक सत्येंद्र प्रजापति के शव घर पहुंचते ही स्वजनों मे कोहराम मच गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने पर सरयू प्रजापति ने रमना थाना पुलिस को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग किया है। आवेदन के आलोक में थाना प्रभारी रणबिजय सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के शव को लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी रणबिजय सिंह ने कहा कि मृतक के पिता के द्वारा दिए गए आवेदन पर गाड़ी चलाने ले गए थाना क्षेत्र के परसवान निवासी पिंटू कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान आरंभ कर दिया गया है।