डंडई : डंडई प्रखंड अंतगर्त करके पंचायत में जागेश्वर प्रजापती के किराना दुकान में बीती रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर लगभग 5000 का सामान नगद सहित चुरा लिया गया है।

बताते चलें कि ऐसी घटना करके में दूसरी बार घटी है। लगभग एक सप्ताह पहले बिगू प्रजापति के भी किराना दुकान में भी लगभग 10000 हजार रुपए की सामान की चोरी हुई थी, जिसमें 60 पिस साबून,16 लीटर पेट्रोल, 15 लीटर डीज़ल, एवं अन्य सामान भी अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में ताला तोड़कर चोरी किया गया था। ऐसी घटना से पंचायत के लोग एवं अन्य दुकानदार में भी दहशत बनी हुई है।