धुरकी :धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी पंचायत मे अंबेडकर युनियन क्लब ने कैंडल मार्च निकालकर हाथरस की बेटी के हत्यारों को कठोर सजा दिलाने व फासी पर लटकाने की मांग करते हुए नारेबाजी किया युनियन के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने कैंडल मार्च निकालते हुए कहा है की हम सभी मानव जाति के लिए युपी के हाथरस की घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। आए दिन हमारी मा बहनों और बेटियों के साथ इस तरह की घटना होना युपी सरकार और पुलिस प्रशासन का नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा की जिस राज्य की सरकार महिलाओं को पुरी सुरक्षा नहीं दे सकती उस सरकार को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर युनियन के उपाध्यक्ष सुचित भारती, महेंद्र कुमार, नागदेव कुमार, संजय कुमार, अभय कुमार, रंजन कुमार व बब्लू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।