गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने जमीन के नाम पर पैसा ठगी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इनमें गढ़वा थाना क्षेत्र के सहिजना मोहल्ला निवासी स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद का पुत्र अभय नारायण श्रीवास्तव एवं स्वर्गीय गोपाल प्रसाद का पुत्र मनोज कुमार सिन्हा का नाम शामिल है। इन दोनों के विरुद्घ गढ़वा थाने में, मेराल थाना क्षेत्र के औरईया गांव निवासी सत्येंद्र चोधरी की पत्नी ललीता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस संबंध में ललिता देवी ने बताया कि जमीन देने के नाम पर उक्त दोनों ने पैसा लिया था। इसके बाद काफी दिन बीत जाने के बाद भी न तो पूरे पैसे लौटाए न ही जमीन दी।
इस संबंध में ललिता देवी ने गढ़वा थाने में उक्त दोनों के विरुद्ध कांड सं०79/20 दिनांक 23 फरवरी 2020 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
जिसमें दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।