गढ़वा : गढवा पुलिस ने शनिवार के शाम अवैध शराब बेचने वाले, जुआ खेलने वाले, अडडा बाजी करने वाले लोगों के विरूद्ध पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने विशेष अभियान चलाकर छापामारी किया।
इमसें गढवा शहर के रामा साहू स्टेडियम, ऊंचरी कर्बला के मैदान में, दानरो नदी छठ घाट, सरस्वती नदी के पुल के निचे, सोनपूरवा बस सस्टैंड, गढदेवी मुहल्ला आदि जगहों के नाम शामिल है।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान नशाखोरी करते हुए पकड़े जाने पर कड़ी करवाई किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गढ़वा थाना क्षेत्र में अब अवैध शराब, हेरोइन, गांजा बेचने वालों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा।