गढ़वा : विश्व लायन सेवा सप्ताह के तीसरे दिन लायंस क्लब गढ़वा के विभिन्न संगठनों का पदस्थापना समारोह रविवार को स्थानीय उत्सव गार्डेन में संपन्न हुआ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलापाल लायन राजेश गुप्ता पवन, पदस्थापना पदाघिकारी लायन राहुल वर्मा, विशिष्ट अतिथि लायन संजय पोद्दार, कैबिनेट चेयर पर्सन लायन अजित कुमार मुख्य रुप से उपस्थित थे।
इस मौके पर फैटर्निटी के लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन, लायंस क्लब ऑफ गढ़वा सिटी, लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम, लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस और लियो क्लब ऑफ गढ़वा ज्ञान गंगा के विभिन्न सदस्यों को पद व गोपनियता की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम की कार्यक्रम की शुरुआत रिजन चेयरपर्सन अमित कश्यप के द्वारा बेल बजा कर करायी गयी।
कार्यक्रम का संचालन लायन कंचन साहू और डॉ अशोक सोनी ने किया।

इस मौके पर लायंस विशाल के अध्यक्ष शिवाजी श्रीवास्तव, ब्रजमोहन प्रसाद, नन्दलाल प्रसाद, लायंस सिटी के अध्यक्ष दया शंकर गुप्ता, राजमणि प्रसाद, सुशील केशरी, विजय कुमार सिन्हा, गोपाल प्रसाद, डॉ अशोक सोनी, अजय कमलापुरी, लायंस ग्रीन के अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, विनय कश्यप, उमेश अग्रवाल, नीरज कुमार, राहुल पाल, लायंस ऑसम के पूर्व अध्यक्ष परेश कुमार तिवारी, सरोज सिंह, उपेंद्र कुमार, लायंस ग्लोरियस की अध्यक्ष अंकिता अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, प्रतिमा कश्यप, स्वेता अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, वर्षा जायसवाल, इंदु अग्रवाल, शोभा साहू, डॉ विनीता, किरण शंकर, लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो अनूप कुमार, लियो अध्यक्ष शिप्रा सोनी, अदिति रानी, अलका, अनमोल, पल्ल्वी आदि उपस्थित थे।