मेराल : मेराल प्रखंड परिसर में एनएफएसएम योजना अंतर्गत प्रखंड के कुल 171 किसानों के बीच दो-दो किलो सरसों के बीज का निशुल्क वितरण किया गया। बीडीओ गौतम कुमार ने किसानों के बीच वितरण कर इसकी शुरुआत किया। इस संबंध में बीटीएम अजय कुमार साहू ने बताया कि तिलहन के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार द्वारा किसानों के हित में सरसों का बीज वितरण किया जा रहा है। वही प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी ने बताया कि जिला कृषि विभाग द्वारा मेराल प्रखंड के लिए सरसों का बीज 4 क्विंटल 62 किलो आवंटन प्राप्त हुई है प्रखंड के सभी पंचायतों से 231 किसानों के बीच वितरण किया जाना था जो हर पंचायत से ग्यारह किसानों को किसान मित्र के द्वारा चयनित किया गया है रविवार को 171 किसानों के बीच सरसों का बीज वितरण कर दिया गया।
शेष सरसों का बीज अनुपस्थित रहे किसानों में वितरण कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर मुखिया हरिवंश तिवारी, किसान मित्र परशुराम, कुशवाहा वीरेंद्र महतो, रामाशंकर चौबे, राजाराम, राजकुमार साव, चंदेश्वर राम, कृष्णा ठाकुर, ललसु यादव, चंपा देवी सहित सभी किसान मित्र तथा प्रखंड के 20 पंचायत के किसान उपस्थित थे।