whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221076
Loading...


पंचायत समिति की बैठक में विकास योजना की हुई समीक्षा

location_on बंशीधर नगर access_time 03-Oct-20, 06:34 PM visibility 664
Share



पंचायत समिति की बैठक में विकास योजना की हुई समीक्षा


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर (गढ़वा) : प्रखंड कार्यालय में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में मनरेगा, पीएम आवास, आपूर्ति, शिक्षा, कृषि, बाल विकास समेत विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई तथा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में प्रमुख रवींद्र पासवान ने प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी ली तथा ससमय विकास योजनाओं को पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में कुशडंड के पंचायत समिति सदस्य के द्वारा गांव के डीलर के द्वारा लाभुकों के बीच चना का वितरण नहीं किये जाने का मामला उठाया। जिसपर नाराजगी प्रकट करते हुये प्रमुख ने बीडीओ को अविलंब डीलर से लाभुकों के बीच चना का वितरण कराने का निर्देश दिया। बैठक में बीडीओ अमित कुमार ने 15 वें वित्त योजना के तहत सरकार की ओर से जारी किये गये गाईडलाईन से सदस्यों को अवगत कराया तथा उसके आलोक में सदस्यों को योजनाओं का चयन कर कार्यालय में सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी पंचायत समिति सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से जुड़े योजनाओं का चयन करने का भी निर्देश दिया। पीएम आवास की समीक्षा के दौरान बीडीओ ने कर्मियों को अपने अपने पंचायतों में निर्माणाधीन आवास योजना को समय पूरा कराने एवं पंसस को आवास पूर्ण करने के लिये लाभुकों को प्रेरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने राशन कार्ड की समीक्षा के दौरान कहा कि ग्रीन कार्ड के लिये 15 अक्टूबर तक का समय बढ़ा दिया गया है। सभी कर्मी निर्धारित तिथि के अंदर कार्यालय में आवेदन जमा कर दें। बीडीओ ने मनरेगा की समीक्षा के दौरान योजनाओं को ससमय पूरा कराने एवं शत प्रतिशत मानव दिवस सृजित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कर्मियों को पेंशन के लिये योग्य लाभुकों का चयन करने का निर्देश दिया।
बैठक में उन्होंने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधको को किसानों के साथ-साथ पशुपालन से जुड़े लोगों को भी केसीसी ऋण का लाभ देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केसीसी किसानों के साथ साथ पशुपालन से जुड़े लोगों के लिये काफी महत्वपूर्ण है। बैठक में सीओ अरुणिमा एक्का, सीडीपीओ रीना साहू, श्री बंशीधर नगर थाना के जेएसआई राजेश मुंडा, बीपीओ रविशंकर सिंह, प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी चंचल कुमार, जेई राजीव कुमार,बसंत कुमार, मुकेश चौबे, पीएमजीएसवाई के प्रखंड समन्वयक राशिद समेत सभी पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play