whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218948
Loading...


श्री बंशीधर नगर में झामुमो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया याद

location_on बंशीधर नगर access_time 03-Oct-20, 06:28 PM visibility 667
Share



श्री बंशीधर नगर में झामुमो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया याद


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर (गढ़वा) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वाधान में धुरकी मोड़ के निकट पार्टी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री  के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। उपस्थित लोगों ने एक स्वर से गांधी व शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करने का अपना संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य व अहिंसा के पुजारी तो लालबहादुर शास्त्री सादगी के प्रतीक थे। दोनों महापुरुष एक सच्चे देश भक्त थे। उन्होंने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाया। वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला।
गांधी व शास्त्री के इस देश में आज लोकतांत्रिक अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं।महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। जनता की आवाज को दबाने का लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाथरस की घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। गांधी व शास्त्री की जयंती के अवसर पर संकल्प लेने की जरूरत है, कि हम लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ एक जुट होकर संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे। जनता की आवाज को दबने नहीं दिया जायेगा। समारोह को झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य निर्मल पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अमर राम ने संबोधित किया। मौके पर विश्वनाथ राम, विनय ठाकुर, रामजी चंद्रवंशी, भगवान राम, रउफ अंसारी, आशीष कुमार, विनय कुमार, अवधेश्वर राम, राज कुमार, लालमुनि उरांव, महेंद्र उरांव, श्रीकांत राम, भगवान दास आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play