whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26476845
Loading...


स्थापना के 25 वर्ष पूरा होने पर जान्ट्स ग्रुप ऑफ़ गढ़वा का रजत जयंती समारोह संपन्न

location_on गढ़वा access_time 03-Oct-20, 05:45 PM visibility 665
Share



स्थापना के 25 वर्ष पूरा होने पर जान्ट्स ग्रुप ऑफ़ गढ़वा का रजत जयंती समारोह संपन्न


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा का 25 साल पूरा होने पर रजत जयंती समारोह का आयोजन ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जायन्ट्स गढ़वा के अध्यक्ष मनोज केसरी एवं संचालन जायन्ट्स इंटरनेशनल फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने किया। इस अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के संस्थापक अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय सहित सभी संस्थापक सदस्यों को फूल माला पहनाकर एवं प्रेमोपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर फाउंडर अध्यक्ष ने कहा कि 25 साल पहले 2 अक्टूबर को जायन्ट्स की स्थापना करने के बाद मेरे लिए गर्व की बात है कि आज जायंट्स गढ़वा के रजत जयंती समारोह का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के सेंट्रल कमेटी सदस्य अजय कांत पाठक ने कहा कि सेवा एवं त्याग जायन्ट्स के सदस्यों की पहचान है, जिसके कारण आज हम इस मुकाम पर पहुंचे।
स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केसरी ने कहा कि जायन्ट्स के द्वारा किया गया हजारों सेवा कार्य मीडिया के द्वारा प्रकाशित किए गए, जिसका संकलन हमारे पास है। आने वाले वर्षों में हमारे बच्चे इससे प्रेरणा लेंगे और उनमें सेवा भावना बढ़ेगी। मौके पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन ब्रांच 8 के निवर्तमान अध्यक्ष एम पी केसरी ने कहा कि जायंट्स 25 वर्षों में गढ़वा में सेवा का मिसाल बना है। इस मौके पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के अधिकारी नंद कुमार गुप्ता ने 25 वर्षों में जायंट्स के द्वारा किए गए कार्यों का संछिप्त विवरण प्रस्तुत किया। जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा के डी ए मोजिबुद्दीन खान ने इस साल किए गए कार्यों की विवरण प्रस्तुत किया।
इस मौके पर संस्थापक सदस्य महावीर प्रसाद एवं सुभाष केसरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए धन्यवाद ज्ञापन जायन्ट्स के पूर्व यूनिट डायरेक्टर दीपक तिवारी ने किया इस। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावे डॉ उमाशंकर गुप्ता, मनोज केसरी हिंदुस्तान सेनेटरी, अशोक गुप्ता, ग्रुप के उपाध्यक्ष ध्रुव केसरी, मनोज केसरी, अशोक केसरी, अशोक विश्वकर्मा, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, चंदन कुमार, दिनेश केसरी, सुरेश जायसवाल, कमलेश गुप्ता (पिंटू बाबू), दीपक केशरी, अवधेश कुशवाहा, रविन्द्र केशरी, जायन्ट्स सहेली अध्यक्ष सुषमा केशरी, माला केशरी, लता गुप्ता, रश्मि कमलापुरी, सिमा केशरी, रीता केशरी, रीना अग्रवाल, वीणा केशरी, प्रियंका केशरी जायन्ट्स आस्था के अध्यक्ष डॉ अशोक सोनी, पूर्व अध्यक्ष डॉ आशीष गुप्ता, प्रवीण जायसवाल, नवनीत कमलापुरी सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति एवं अन्य समाजसेवी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play