गढ़वा : रंका रोड़ में पचपड़वा के पास आमने - सामने बाईक और स्कोर्पियो के टक्कर में दो युवक घायल हो गए, एक की गंभीर स्थिती को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गढ़वा के पचपड़वा निवासी अभिषेक कुमार (आर्मी ) गढ़वा जा रहे थे। उनको रोक कर पचपड़वा के ही प्रियांशू कुमार बाइक में बैठ गए। महज कुछ ही दूरी जाने के बाद बिरहा मोड़ के पास सामने से रही स्कोर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद गड़ी का ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया। घायलों को स्थानीय लोगों के मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ अभिषेक कुमार को रिम्स रेफर कर दिया। जबकि प्रियांशू का इलाज चल रहा है।अभिषेक आर्मी के जवान हैं। छुट्टी में अपने घर आए हुए थे।