श्री बंशीधर नगर : चितविश्राम पंचायत के गगरिया घाट टोला स्थित नरेश शाह का कच्चा मकान बरसात की भेंट चढ़ गया। पीड़ित नरेश शाह के परिजनों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में संवेदक ने मिट्टी का ढेर मेरे घर की दीवार से सटाकर लगा दिया, जिससे आए पानी के रिसाव और जल-जमाव ने घर की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। रविवार की रात्रि हुई बारिश ने पूरे दीवार में सीलन बना दी जिससे मकान की दीवार गिर गई। परिवार पर अचानक आए इस विपदा में समस्त घरेलू खाद्यान्न सहित अन्य सभी परिसंपति भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस 10 सदस्यीय परिवार के समक्ष आवास के साथ-साथ भोजन की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। यद्यपि इस घटना मे किसी व्यक्ति या पशुओं को गंभीर चोट नही आई।
सूचना मिलने पर पीड़ितों का हाल - खबर लेने पहुंचे चितविश्राम पंचायत के मुखिया मुश्ताक अहमद शेख ने पीडि़त परिवार को हर संभव सहयोग पहुंचाने का आश्वासन दिया है।