whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26478504
Loading...


डीडीसी ने जन जागरूकता जल मिशन रथ किया रवाना

location_on गढ़वा access_time 03-Oct-20, 05:33 PM visibility 663
Share



डीडीसी ने जन जागरूकता जल मिशन रथ किया रवाना


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के व्यापक प्रचार प्रसार के उद्देश्य से आज जागरूकता रथ रवाना किया गया। उपायुक्त के निर्देशानुसार आज उप विकास आयुक्त गढ़वा, निदेशक डीआरडीए गढ़वा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा के द्वारा रथ को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। विदित हो कि जिले भर में 02 अक्तूबर से 15 अक्तूबर 2020 तक जल जीवन मिशन के तहत प्रखंड, पंचायत व ग्राम स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जल जीवन मिशन समुदाय की अगुवाई में समुदाय के लिए तथा समुदाय तक पाइप लाइन की मदद से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने का अभियान है। इस अभियान के तहत जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं विभिन्न गतिविधियों के द्वारा जन-जन तक जल जीवन मिशन के संदेश को जागरूकता रथ व जन जारूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।
इस जागरूकता रथ के माध्यम से आज दिनांक 03 अक्तूबर से 08 अक्तूबर 2020 तक गाँव-गाँव जाकर जल जीवन मिशन के विषय में समुदाय को जागरूक किया जाएगा। इस जागरूकता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु विभाग द्वारा रूपरेखा तैयार की गई है, उसी के निमित्त जागरूकता अभियान के तहत 02 अक्तूबर को जल पर विशेष ग्राम सभा के साथ इस अभियान का शुभारंभ किया गया। 03-08 अक्तूबर तक जल जीवन मिशन जागरूकता रथ के माध्यम से गाँव-गाँव जाकर इस अभियान के विषय में समुदाय को बताया जाएगा। वहीं 05-06 अक्तूबर तक जिला जल जाँच प्रयोगशाला के माध्यम से चिन्हित ग्राम कार्य योजना के लिए जल स्रोतों का जल गुणवत्ता जाँच की जाएगी। 07 अक्तूबर तक समुदाय के द्वारा जल संरक्षण पर पहल की जाएगी।
08 एवं 10 अक्तूबर को VHND के दौरान सुरक्षित जल भंडारण, रख-रखाव एवं उपयोग पर चर्चा किया जाएगा। 09 से 10 अक्तूबर तक प्रखंडवार जल जीवन मिशन के तहत ग्राम कार्य योजना बनाने पर बैठक/ उन्मुखी कार्यक्रम किए जाएंगे। 11-14 अक्तूबर तक जल जीवन मिशन के तहत ग्राम कार्य योजना का पहल किया जाएगा तथा 15 अक्तूबर 2020 को विश्व हाथ धुलाई दिवस पर हाथ धुलाई कार्यक्रम एवं कोरोना वाइरस के संक्रमण से बचाव हेतु जानकारी दी जाएगी। जल जीवन मिशन जागरूकता रथ की रवानगी के अवसर पर उप विकास आयुक्त गढ़वा, निदेशक डी.आर. डी. ए. गढ़वा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा, जिला के अन्य पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, स्वच्छ भारत मिशन के कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play