whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27220730
Loading...


मनिका कॉलेज में गांधी जयंती पर ऑनलाइन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

location_on मनिका access_time 02-Oct-20, 06:50 PM visibility 679
Share



मनिका कॉलेज में गांधी जयंती पर ऑनलाइन कार्यक्रम का किया गया आयोजन


मनिका check_circle
संवाददाता



मनिका : शुक्रवार ,2 अक्टूबर 2020 डिग्री महाविद्यालय मनिका में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ महेंद्र राम की प्रेरणा से ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इसमें बहुत बड़ी संख्या में छात्र शिक्षक और अन्य सहयोगी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन इतिहास विभाग के पंकजमणि तिवारी के द्वारा किया गया। अन्य सभी शिक्षकों ने महात्मा गांधी के जीवन के अनेक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उनके विचार, दर्शन और आदर्शों को समझने समझाने की कोशिश की गई। इस कार्यक्रम की विशेषता रही कि छात्रों ने भी अपनी सहभागिता निभाई। उन्होंने भी अपने विचार ऑनलाइन मंच के माध्यम से रखने की कोशिश की।
कार्यक्रम को राजनीति शास्त्र विभाग के डॉक्टर बसंत प्रसाद, समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक मनीष तिवारी, हिंदी विभाग के डॉक्टर राजेश प्रसाद और प्राचार्य डॉ महेंद्र राम ने संबोधित किया। प्राचार्य की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजेश प्रसाद के द्वारा संपन्न कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई । मनिका जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र के आसपास के गांवों के अनेक विद्यार्थी इस कार्यक्रम की रीढ़ साबित हुए और अनेक कठिनाइयों के बीच ऑनलाइन मंच के माध्यम से कार्यक्रम का सफल संचालन में उनकी भूमिका काफी प्रेरणादायक रही। भविष्य में ऐसे कार्यक्रम और भी किए जाते रहेंगे यह बात प्राचार्य महोदय ने छात्रों को संबोधित करते हुए समय का पूरा उपयोग शिक्षा के लिए कर पाने में महाविद्यालय के साथ छात्रों की भूमिका और शिक्षकों की भूमिका को सक्रिय रख पाने के प्रति आश्वस्त किया और छात्र शिक्षकों की सहभागिता के लिए उन्हें बधाई दी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play